
बिजनौर, 3 सितंबर। जनपद बिजनौर में संचालित सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जन्माष्टमी के शासकीय अवकाश के बावजूद शुक्रवार, 4 सितंबर को प्रवेश प्रक्रिया के लिए खुले रहेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक संबंधित आईटीआई में पहुंचकर प्रवेश लेना होगा।
राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि आईटीआई में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विभाग की ओर से प्रथम चरण में प्रवेश की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसी को देखते हुए जन्माष्टमी के शासकीय अवकाश के दिन भी जिले के सभी राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया जारी रखी जाएगी।
उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि को अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि के बाद प्रवेश का अवसर मिलने में कठिनाई हो सकती है।

