टॉप न्यूज़देशयूपी

बरेली में फूंका गया अमेरिकी साम्राज्यवाद का पुतला

- वेनेजुएला पर किए गए सैनिक आक्रमण की भर्त्सना की गई

– वेनेजुएला के राष्ट्रपति माडुरो व उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेंस को गिरफ्तार कर न्यूयार्क ले जाने फिर आक्रोश

– संवाद सूत्र, राष्ट्रीय पंचायत 

बरेली। शहर में रविवार, 04 जनवरी 2026 को अमेरिकी साम्राज्यवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा वेनेजुएला पर सैनिक आक्रमण कर वहां के राष्ट्रपति माडुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेंस को गिरफ्तार कर न्यूयार्क ले जाने की तीखी भर्त्सना की।

अमरीका के इस कृत्य के विरोध बरेली में संचालित ऑटो की आटो टेम्पो चालक वेलफेयर एसोसिएशन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, परिवर्तनकामी छात्र संगठन और इंकलाबी मजदूर केंद्र के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। और, अमेरिकी साम्राज्यवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा वेनेज्वेला पर सैनिक आक्रमण कर वहां के राष्ट्रपति माडुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेंस को गिरफ्तार कर न्यूयार्क ले जाने की घटना बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने अमेरिका के इस कृत्य की तीखी भर्त्सना की। और, उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की।

वक्ताओं के कहा कि इस तरह की घटना किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता का खुला उलंघन है। और, अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का भी उलंघन है। इस हमले की जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है।अमेरिका वेनेजुएला के संसाधनों की खुली लूट करना चाहता है। वक्ताओं ने कहा कि वेनेजुएला में दुनिया में सबसे ज्यादा कच्चा तेल है। और, जबसे अमरीकी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण वेनेजुएला ने किया है तभी से अमरीका के आंख में खटक रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!