
वाराणसी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र 391 सेवापुरी में गुरुवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो आदरणीया बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय सिद्धार्थ ने की। उन्होंने कहा कि मायावती के नेतृत्व में प्रदेश में सामाजिक न्याय और सर्वजन हिताय की जो नीतियां लागू हुईं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना पार्टी का उद्देश्य है। जिला सचिव शिवशंकर ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल संयोजक मुस्लिम भाईचारा अनिल त्यागी, पूर्व सेक्टर प्रभारी अनुराग पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्शी राम सुमन, विधानसभा प्रभारी सेवापुरी बाबूलाल बिन्द, विधान प्रभारी लालचंद, विधानसभा अध्यक्ष बनारसी लाल, उपाध्यक्ष शिव सागर, विधानसभा सचिव जयनाथ राव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मनोज गौतम व लक्ष्मण राम, संतोष कुमार गौतम सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
बैठक के बाद 15 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।


