
नजीबाबाद। मालिनी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से अनुशासनबद्ध रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख हिमेन्द्र जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके चारों साहिबज़ादों के बलिदान और राष्ट्रधर्म के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नगर संघचालक हेमंत, सह नगर कार्यवाह नरेश, नगर बौद्धिक प्रमुख हीरेन्द्र, नगर सह शारीरिक प्रमुख सुन्दर, नगर प्रचार प्रमुख सुमित एवं नगर प्रचारक ऋतिक उपस्थित रहे।
साथ ही जिला सामाजिक समरसता प्रमुख द्रवित, नगर सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज, गौ सेवा प्रमुख कोमल तथा जिला संपर्क प्रमुख विपिन का भी सक्रिय योगदान रहा।


