टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीविकास

शनिवार को चांदपुर में होगा संपूर्ण समाधान दिवस

कमिश्नर संगीता सिंह की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी जनशिकायतें

कमिश्नर संगीता सिंह

     बिजनौर, 4 सितंबर। तहसील चांदपुर में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। समाधान दिवस की अध्यक्षता मुरादाबाद मंडल की कमिश्नर श्रीमती संगीता सिंह करेंगी। इस दौरान जनपद एवं तहसील स्तर के संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे और आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।     संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत कमिश्नर श्रीमती संगीता सिंह अन्य अधिकारियों के साथ एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली दो विकास परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण भी करेंगी। निरीक्षण के दौरान परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!