

रोटरी क्लब गंगा बिजनौर की ओर से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जैन धर्मशाला बिजनौर में आयोजित समारोह शिक्षको को सम्मानित करते क्लब के पदाधिकारी (फोटो)
बिजनौर, 4 सितंबर। रोटरी क्लब गंगा बिजनौर की ओर से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जैन धर्मशाला बिजनौर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रो. रेखा अग्रवाल ने की जबकि संचालन क्लब सचिव रो. आदेश भटनागर एवं रो. हितेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष एवं उपस्थित सदस्यों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और भवी शर्मा, ऊषा शर्मा एवं वंदना शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

रोटरी क्लब गंगा बिजनौर की ओर से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जैन धर्मशाला बिजनौर में आयोजित समारोह में सम्मानित शिक्षको के साथ क्लब के पदाधिकारी (फोटो)
समारोह में रोटरी क्लब गंगा की ओर से 29 शिक्षकों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गुरु आसिफ, जल सिंह, अभिषेक सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के महत्व तथा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षक के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और निभाने के योग्य बनते हैं।
कार्यक्रम में क्लब के चार्टर अध्यक्ष रो. नवीन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष खगेश कुमार शर्मा, चार्टर सदस्य गजे सिंह, पूर्व अध्यक्ष हितेश कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, देवेंद्र चौहान, विमल गुप्ता, दिनेश शर्मा, शालिनी अग्रवाल, तृप्ति शर्मा, प्रीति शर्मा, शिखा गुप्ता, मोनिका शर्मा सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिक्षक अर्चना शर्मा, मीनू रानी, चेतना भटनागर, रीता शर्मा, मोनिका बिश्नोई, रजनी चौधरी सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्लब पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

