

बिजनौर, 4 सितंबर। जनपद बिजनौर में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब प्रथम चरण में
चयनित अभ्यर्थी 7 सितंबर 2026 तक संबंधित आईटीआई में प्रवेश ले सकेंगे।
पूर्व में प्रवेश की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित संस्थान में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह जानकारी राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश की बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थी उठा सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व समय से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें।



