# RASHTRIYA PANCHAYAT > Editor ## Posts - [धम्म पथ के अग्रदूत डॉ. राकेश मोहन भारती को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/6790-bijnaur/): राष्ट्रीय पंचायत संवाददाता नजीबाबाद (बिजनौर), 22 जुलाई। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, पश्चिमांचल के प्रदेश महासचिव रहे स्वर्गीय डॉ. राकेश मोहन भारती की स्मृति में मंगलवार को एक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित भिक्षु संघ, धम्म बंधुओं, समाज के प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा किए गए धम्म, सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण के साथ हुआ। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राकेश मोहन भारती ने अपना संपूर्ण जीवन … - [SC-ST समाज की नई आर्थिक क्रांति : अब रणनीतिक उद्योगों में भागीदारी का समय सरकारी नौकरियों से](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/sc-st-smaj-kee-nee-aarthik-kranti-ab-ranneetik-udyogon-men-bhaageedaree-ka-smy-srkaree-naukriyon-se/): — डॉ. जितेन्द्र पासवान भारत की अर्थव्यवस्था एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहाँ विकास का केंद्र केवल पारंपरिक उद्योग या सरकारी रोजगार नहीं रह गया है। आज अंतरिक्ष (स्पेस), रक्षा उत्पादन, परमाणु ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स, ड्रोन, क्वांटम कंप्यूटिंग और डिजिटल विनिर्माण जैसे रणनीतिक क्षेत्र भारत की नई आर्थिक शक्ति बनकर उभर रहे हैं। यह परिवर्तन केवल औद्योगिक बदलाव नहीं है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक नेतृत्व के पुनर्गठन का संकेत भी है। ऐसे समय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC-ST) समाज के सामने एक महत्वपूर्ण प्रश्न है—क्या हम इस नई औद्योगिक क्रांति में केवल दर्शक बने … - [भारतीय बौद्ध महासभा की प्रदेश महिला शाखा का गठन 2 अगस्त को मेरठ में](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/bhaarteey-bauddh-mhasbhaa-kee-prdesh-mhila-shakha-ka-gthn-2-agst-ko-merth-men/): मेरठ। भारतीय बौद्ध महासभा (दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया) उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) की प्रदेश महिला शाखा का गठन 2 अगस्त 2026 को भीम ज्योति बुद्ध विहार, पुरानी मोहनपुरी, मेरठ में आयोजित बैठक में किया जाएगा। यह गठन भारतीय बौद्ध महासभा के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आदरणीय डॉ. भीमराव यशवंतराव आंबेडकर के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह बौद्ध ने बताया कि प्रदेश महिला शाखा के कुल 25 पदों में से दो पदों का निर्वाचन 29 मार्च 2026 को इटावा में सम्पन्न … - [बिजनौर को 1003 करोड़ की 76 विकास परियोजनाओं की सौगात](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/bijnaur-ko-1003-kroad-kee-76-vikas-priyojnaon-kee-saugat/):     बिजनौर, 17 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिजनौर एवं चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1003 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, आवास की चाबी, स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड एवं टूलकिट वितरित किए। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया, पौधरोपण किया तथा महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया। गंगा एक्सप्रेस-वे हरिद्वार तक बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिजनौर महात्मा विदुर की पावन तपोभूमि है और यह जनपद … - [मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर, डीएम ने की समीक्षा](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/mukhymantree-ke-karykrm-kee-taiyariyan-yuddhstr-pr-deeem-ne-kee-smeeksha/): बिजनौर। जनपद में 17 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट स्थित विदुर सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड की व्यवस्थाएं तत्काल पूर्ण कराने, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा झाड़ियों की कटाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, एंबुलेंस और मेडिकल टीम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में संबंधित विभागों को लोकार्पण एवं शिलान्यास से जुड़ी परियोजनाओं की सूची, लाभार्थियों की सूची तथा प्रमाण … - [मोहित पेपर मिल के सामने जेसीबी से टकराई बाइक, पुरूष की मौके पर ही मौत](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/mohit-pepr-mil-ke-samne-jeseebee-se-tkraee-baik-purooshh-kee-mauke-pr-hee-maut/): बिजनौर। मोहित पेपर मिल के सामने सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सूत्रों के मुताबिक मिल से संबंधित एक जेसीबी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार पुरुष और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के गंभीर घायल होने और मौत की चर्चा है, लेकिन उसकी मृत्यु की पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद जेसीबी फैक्ट्री परिसर के अंदर चली गई, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने हंगामा किया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में … - [जिला कारागार में बंदियों से नहीं हो पाएगी परिजनों की मुलाकात](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/jila-karagar-men-bandiyon-ne-nheen-ho-paegee-prijnon-kee-mulakat/): बिजनौर, 16 जुलाई 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और कारागार विभाग ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विशेष कदम उठाए हैं। जिला कारागार अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 17 जुलाई 2026 को जिला कारागार बिजनौर में बंदियों से उनके परिजनों एवं अधिवक्ताओं की मुलाकात स्थगित रहेगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह त्रुटिरहित और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्य जानकारी तारीख  :  17 जुलाई 2026 स्थान  :  जिला कारागार, बिजनौर किसकी मुलाकात  :  परिजन एवं अधिवक्ता कारण  :  मुख्यमंत्री दौरे की सुरक्षा … - [साप्ताहिक विशेष : भारतीय राजनीति का खजाना — किसके पास कितना पैसा?](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/saptahik-visheshh-bhaarteey-rajneeti-ka-khjana-kiske-pas-kitna-paisa/): राष्ट्रीय पंचायत | विशेष पड़ताल भारतीय लोकतंत्र में चुनाव केवल विचारों की लड़ाई नहीं रहे, अब वे संसाधनों की लड़ाई भी बन चुके हैं। चुनाव आयोग में जमा ऑडिट रिपोर्टों और आयकर विवरणों की पड़ताल बताती है कि देश की राजनीतिक व्यवस्था में धन का केंद्रीकरण अभूतपूर्व स्तर पर पहुँच चुका है। वित्त वर्ष 2024-25 के आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) न केवल सबसे अमीर पार्टी है, बल्कि उसके पास मौजूद संपत्ति और आय अन्य राष्ट्रीय दलों को मिलाकर भी कई गुना अधिक है। भाजपा के पास सबसे बड़ा राजनीतिक खजाना कुल संपत्ति : ₹12,171 करोड़ देश … - [मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की कमान संभाली](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/mukhymantree-ke-prstavit-daure-pr-alrt-deeem-ne-taiyariyon-kee-kman-sanbhaalee/): बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित विदुर सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें 17 जुलाई को प्रस्तावित चांदपुर एवं सदर विधानसभा क्षेत्र की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। हेलीपैड से लेकर मंच तक हर व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं उसी दिन पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने परिसर में … - [आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/aangnbaadee-bhrtee-aavedn-kee-antim-tithi-bdhee-ab-25-julaee-tk-honge-onlain-aavedn/): बिजनौर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विमल कुमार चौबे द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार अब अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने बताया कि पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी कारणों से भर्ती पोर्टल सही तरीके से कार्य नहीं कर पाया। इसके चलते कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर सके। इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी की … - [ई-ट्राईसाइकिल योजना : अब दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी पढ़ाई के लिए नई रफ्तार](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/ee-traeesaikil-yojna-ab-divyang-chhatraon-ko-milegee-pdhaee-ke-lie-nee-rftar/): बिजनौर। जनपद की दिव्यांग छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना शुरू की है, जिसके तहत पात्र छात्राओं को अधिकतम 65 हजार रुपये तक की लागत वाली ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय, महाविद्यालय और प्रशिक्षण संस्थानों तक सुगम आवागमन की सुविधा देना है, ताकि उनकी पढ़ाई किसी बाधा का शिकार न हो। मुख्य विकास अधिकारी रण विजय सिंह ने बताया कि योजना का लाभ उन दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा जो 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की हों और किसी शिक्षण या प्रशिक्षण संस्थान में … - [डीएम-एसपी ने मोटा महादेव में ली तैयारियों की क्लास](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/deeem-espee-ne-mota-mhadev-men-lee-taiyariyon-kee-klas/):    बिजनौर। आगामी श्रावण माह कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को मोटा महादेव मंदिर, मंडावली परिसर में आयोजित समीक्षा गोष्ठी में जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग पर नहीं दिखना चाहिए गड्ढा डीएम ने सड़क निर्माण से जुड़ी सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्गों पर न तो गड्ढे दिखने चाहिए और न ही पानी या गंदगी जमा होनी चाहिए। “कांवड़ियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, सड़क … - [E20 पेट्रोल विवाद के बीच रायपुर आयोग का बड़ा फैसला, मारुति सुज़ुकी को नई कार देने का आदेश](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/e20-petrol-vivad-ke-beech-raypur-aayog-ka-bada-faisla-maruti-suzukee-ko-nee-kar-dene-ka-aadesh/): रायपुर। देशभर में ई20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग ने मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को 45 दिनों के भीतर उसी मॉडल की नई ई20 फ्यूल पावर्ड कार उपलब्ध कराए। यदि कंपनी निर्धारित अवधि में नई कार उपलब्ध नहीं कराती, तो उसे वाहन की कीमत, आरटीओ शुल्क और बीमा प्रीमियम सहित कुल 20,50,494 रुपये वापस करने होंगे। इसके अतिरिक्त आयोग ने मानसिक प्रताड़ना के लिए एक लाख रुपये और वाद व्यय … - [अब बद्रीनाथ मंदिर में भी उजागर हुई चढ़ावे में हेराफेरी](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/ab-bdreenath-mandir-men-bhee-ujagr-huee-chdhave-men-heraferee/): देहरादून/बद्रीनाथ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी का मामला अभी चर्चा में ही था कि अब उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। 2 जुलाई को थाली भेंट की गणना के दौरान कथित अनियमितता की सूचना सामने आने के बाद मामला मंदिर समिति की आंतरिक जांच से निकलकर पुलिस, एसआईटी और राज्य सरकार की उच्चस्तरीय जांच तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ धाम का यह मामला केवल एक कथित चोरी या वित्तीय अनियमितता तक सीमित नहीं है। यह … - [राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला... संतोष दुबे से एसआईटी की पूछताछ](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/ram-mandir-chdhava-choree-mamla-santoshh-dube-se-esaaeetee-kee-poochhtachh/): अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रविवार को पूर्व कारसेवक और हिंदूवादी नेता संतोष दुबे से पूछताछ की। संतोष दुबे इस मामले को लेकर लगातार सार्वजनिक रूप से सवाल उठाते रहे हैं और उन्होंने मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका पर भी संदेह जताया था। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने उनसे चढ़ावे की नकदी व्यवस्था, सुरक्षा प्रणाली और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार से जुड़े कई सवाल पूछे। पूछताछ का उद्देश्य मामले से संबंधित तथ्यों और उपलब्ध सूचनाओं की पुष्टि करना बताया जा … - [जंतर-मंतर से उठी पुकार... "सोनम से बात करे सरकार”](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/jantr-mantr-se-uthee-pukar-sonm-se-bat-kre-srkar/): नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के समर्थन में देशभर की कई चर्चित हस्तियां सामने आई हैं। आंदोलन की शुरुआत शिक्षा संबंधी मुद्दों और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध से हुई थी, लेकिन अब यह सरकार से जवाबदेही और संवाद की मांग का बड़ा मंच बनता जा रहा है। धरना स्थल पर जारी भूख हड़ताल को मंगलवार तक 17 दिन पूरे हो गए। आंदोलन से जुड़े सूत्रों के अनुसार सोनम वांगचुक का वजन करीब 8.5 किलोग्राम कम हुआ है और उनका स्वास्थ्य लगातार निगरानी में रखा जा … - [IGRS फीडबैक में फेल अफसरों पर गिरी गाज](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/igrs-feedbaik-men-fel-afsron-pr-giree-gaj/): बिजनौर। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सख्त रुख अपनाते हुए कई विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित विदुर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि “शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” आईजीआरएस शिकायतों पर डीएम की सख्ती यह संकेत देती है कि प्रशासन अब केवल शिकायत निस्तारण के आंकड़ों से संतुष्ट नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी जा रही है। वेतन कटौती जैसे कदम विभागीय जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण … - [भूजल बचाने को मिशन मोड, 16 से 22 जुलाई तक चलेगा ‘भूजल सप्ताह’](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/bhoojl-bchane-ko-mishn-mod-16-se-22-julaee-tk-chlega-bhoojl-sptah/): बिजनौर। जनपद में भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में 16 से 22 जुलाई तक ‘भूजल सप्ताह’ मनाने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष अभियान की थीम “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” रखी गई है। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में लगभग 70 प्रतिशत सिंचाई, 80 प्रतिशत पेयजल आपूर्ति और 85 प्रतिशत औद्योगिक जलापूर्ति भूजल पर निर्भर है। लगातार बढ़ते दोहन के कारण कई क्षेत्रों में भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है, जबकि नगरीय क्षेत्रों … - [मिलेट्स बनेंगे बिजनौर की नई पहचान, डीएम ने बनाई उत्पादन-निर्यात की रणनीति](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/milets-bnenge-bijnaur-kee-nee-phchan-deeem-ne-bnaee-utpadn-niryat-kee-ranneeti/): बिजनौर। किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने और मोटे अनाज (मिलेट्स) के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2026-27 की जनपदीय कृषि कार्ययोजना (डीएएपी) को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में किसानों की आय वृद्धि, प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण तथा श्री अन्न (मिलेट्स) के उत्पादन को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बदलती कृषि परिस्थितियों में किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। बिजनौर में कृषि विभाग … - [सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) के लिए करें आवेदन](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/shayk-jila-shaskeey-adhivkta-deevanee-ke-lie-kren-aavedn/): बिजनौर। जनपद में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) के रिक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) हुकुम सिंह कश्यप के 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हुआ है। विधि परामर्शी निर्देशिका के प्रावधानों के अनुसार पात्र अधिवक्ताओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित पैनल शासन को भेजा जाएगा। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) का पद जिला प्रशासन और न्यायिक व्यवस्था के बीच महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। ऐसे में अनुभवी अधिवक्ताओं … - [प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, बिजनौर में बनेगा नया बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/prak-tik-khetee-ko-milega-bdhava-bijnaur-men-bnega-nya-bayo-input-risors-sentr/): बिजनौर। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जनपद में एक नया बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) स्थापित किया जाएगा। नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत इच्छुक कृषकों, किसान समूहों और इकाइयों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा ने बताया कि बीआरसी क्लस्टर स्तर का ऐसा उद्यम होगा, जहां स्थानीय स्तर पर प्राकृतिक जैव-आदान तैयार किए जाएंगे। इन जैव-आदानों को उन किसानों तक पहुंचाया जाएगा, जो स्वयं इनका उत्पादन करने में सक्षम नहीं हैं। कृषि विभाग की यह पहल रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और प्राकृतिक … - [स्कूल चलो अभियान की रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/skool-chlo-abhiyan-kee-railee-ko-deeem-ne-dikhaee-hree-jhandee/): बिजनौर। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने शिक्षा के महत्व और प्रत्येक बच्चे के विद्यालय में नामांकन को बढ़ावा देने वाले संदेशों की तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं शिक्षा जागरूकता से जुड़े प्रेरक नारे लगाते हुए निर्धारित मार्गों से होकर गुजरे। ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत निकाली गई यह रैली शिक्षा के प्रति … - [सड़क से सुरक्षा तक हर व्यवस्था की जांच, कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन की बड़ी कवायद](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/sadk-se-surksha-tk-hr-vyvstha-kee-janch-kanvad-yatra-se-phle-prshasn-kee-badee-kvayd/): बिजनौर। आगामी कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कोतवाली देहात से नहटौर, धामपुर और अफजलगढ़ मार्ग तक स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी धामपुर स्मृति मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा संबंधित थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त तैयारियां इस बात का संकेत हैं कि इस बार सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जा रहा है।  मार्गों की … - [धामपुर आईटीआई में एडमिशन शुरू, 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/dhampur-aaeeteeaaee-men-edmishn-shuroo-4-agst-tk-kren-onlain-aavedn/): बिजनौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धामपुर में सितंबर-2026 प्रशिक्षण सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान में एनसीवीटी (NCVT) और एससीवीटी (SCVT) पाठ्यक्रमों के अंतर्गत संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी www.scvt.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026, रात्रि 12 बजे निर्धारित की गई है। आईटीआई धामपुर में इस बार पारंपरिक ट्रेडों के साथ-साथ 3D प्रिंटिंग, सीएनसी मशीनिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे आधुनिक तकनीकी पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। इससे युवाओं को बदलती … - [वृहद रोजगार मेले में 185 युवाओं को मिला रोजगार](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/v-hd-rojgar-mele-men-185-yuvaon-ko-mila-rojgar/): बिजनौर संवाददाता। राजकीय आईटीआई बिजनौर में मंगलवार को आयोजित वृहद रोजगार मेले में 185 युवाओं को रोजगार मिला। मेले में जनपद बिजनौर एवं आसपास की 10 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जबकि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और राजकीय आईटीआई में प्रशिक्षित करीब 565 प्रशिक्षणार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। रोजगार मेले का आयोजन नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा ने किया। चयनित युवाओं को नगर पालिका परिषद बिजनौर की अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने जॉब ऑफर लेटर वितरित किए। युवाओं को मिला रोजगार का संदेश मुख्य अतिथि इंदिरा सिंह ने कहा … - [सपा का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, बैरिकेड पार कर पहुंचे डीएम कार्यालय](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/spa-ka-jila-mukhyaly-pr-prdrshn-bairiked-par-kr-phunche-deeem-karyaly/): बिजनौर। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं तथा एसआईआर प्रक्रिया में कथित धांधली के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए, लेकिन सपा नेता अनुज मलिक बैरिकेड पार कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने सपा कार्यालय के बाहर बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, जबकि सपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक बताया। ज्ञापन … - [दुकान में लूटपाट और धमकी का आरोप](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/dukan-men-lootpat-aur-dhmkee-ka-aarop/): बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्रियान निवासी इंज़ाज अहमद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी दुकान में लूटपाट, नकदी और सामान ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा है कि वह चाय और होटल का व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके अनुसार उन्होंने शहर के एक व्यक्ति की दुकान किराये पर लेकर कारोबार शुरू किया था। आरोप है कि किराये के विवाद के बाद कुछ लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर लूटपाट की और गल्ले में रखी लगभग 50 हजार रुपये की नकदी, होटल … - [मेरठ छात्रा हत्या मामले में कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/merth-chhatra-htya-mamle-men-kangres-ne-rajypal-ko-bheja-gyapn/): जिला कांग्रेस कमेटी बिजनौर ने मेरठ में बीएड छात्रा युवती की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैनेगता राजीव सिंह द्वारा भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 8 जुलाई 2026 को मेरठ में बीएड की छात्रा की हत्या के बाद न्याय की मांग कर रहे परिजनों, कांग्रेस नेताओं और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों पर मेरठ प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद कांग्रेस … - [राजकीय आईटीआई बिजनौर में वृहद रोजगार मेला आज](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/rajkeey-aaeeteeaaee-bijnaur-men-v-hd-rojgar-mela-aaj/): बिजनौर संवाददाता। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आज 14 जुलाई 2026 को राजकीय आईटीआई बिजनौर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ प्रातः 10 बजे नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंदिरा सिंह करेंगी, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर आयोजित इस रोजगार मेले में जनपद तथा आसपास के जिलों की 15 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन … - [‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बैंक मुख्यालय में हुआ वृक्षारोपण, संरक्षण पर विशेष जोर](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/ek-pead-ma-ke-nam-abhiyan-ke-tht-baink-mukhyaly-men-huaa-v-ksharopan-sanrkshan-pr-visheshh-jor/):   बिजनौर, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एवं वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, बिजनौर के प्रधान कार्यालय, 2 सिविल लाइन्स में शनिवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए 50 ट्री गार्ड भी स्थापित किए गए। कार्यक्रम में जनपद के नामित नोडल अधिकारी योगेश कुमार, संयुक्त आयुक्त एवं निबंधक मुरादाबाद मंडल वीर विक्रम सिंह, सहायक आयुक्त एवं निबंधक बिजनौर राजवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सहित सहकारिता विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैंक की ओर से … - [जनपद न्यायालय परिसर में हरियाली का संदेश, न्यायमूर्ति ने लगाया रुद्राक्ष और बरगद](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/jnpd-nyayaly-prisr-men-hriyalee-ka-sandesh-nyaymoorti-ne-lgaya-rudraksh-aur-brgd/): बिजनौर, 12 जुलाई। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय परिसर बिजनौर में शनिवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने रुद्राक्ष एवं बरगद के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति देशवाल ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ उनकी रक्षा और देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने वृक्षारोपण दिवस को व्यक्तिगत रूप से मनाने और स्वयं एक पौधा लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश … - [‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जनआंदोलन, बिजनौर में एक दिन में 66 लाख पौधे](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/ek-pead-man-ke-nam-abhiyan-bna-jnaandoln-bijnaur-men-ek-din-men-66-lakh-paudhe/):      राष्ट्रीय पंचायत विशेष | बिजनौर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बिजनौर ने रविवार को नया इतिहास रच दिया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पूरे जनपद में एक ही दिन में 66 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। मुख्य कार्यक्रम महात्मा विदुर स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ, जहां उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि शुचि शर्मा ने स्वागत गीत … - [आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 4 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/aaeeteeaaee-prvesh-prkriya-shuroo-4-agst-tk-honge-onlain-aavedn/): बिजनौर संवाददाता। जनपद की राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में अगस्त 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि आवेदन 11 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक वेबसाइट www.scvtup.in पर किए जा सकते हैं। जनपद में संचालित 5 राजकीय आईटीआई — बिजनौर, अफजलगढ़, नगीना, नजीबाबाद और धामपुर के साथ 22 निजी आईटीआई में विभिन्न एक वर्षीय और दो वर्षीय ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजकीय आईटीआई बिजनौर, नगीना और नजीबाबाद में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से संचालित … - ["कांवड़ यात्रियों से पहले डीएम सड़कों पर..." बोलीं- श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/kanvad-yatra-se-phle-deeem-sadkon-pr-boleen-shrddhaluon-kee-surksha-se-smjhauta-nheen/): बिजनौर, 11 जुलाई। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शनिवार दोपहर जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने मौजमपुर-मंडावली मार्ग, मोटा महादेव-भगुवाला, भगुवाला-चिड़ियापुर तथा पूरनपुर-रानीपुर मार्ग का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी मार्गों को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाया जाए, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीएम ने अधिशासी अभियंता, लोक … - [‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएं](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/ek-pead-ma-ke-nam-abhiyan-ko-jnaandoln-bnaen-2/): बिजनौर, 11 जुलाई 2026। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपदवासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि शासन के निर्देशन में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन जनपद में भव्य एवं वृहद स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने इसे केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। डीएम ने महिलाओं, बच्चों, युवाओं, वृद्धजनों, किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों, समाजसेवी संस्थाओं तथा छात्र-छात्राओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग से अपील की कि वे अपने घर, आंगन, खेत, विद्यालय, संस्थान अथवा उपलब्ध भूमि पर कम से कम तीन पौधे अवश्य लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें। उन्होंने कहा … - [एक दिन में 66 लाख पौधे रोपेगा बिजनौर, प्रशासन ‘इलेक्शन मोड’ में](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/ek-din-men-66-lakh-paudhe-ropega-bijnaur-prshasn-ilekshn-mod-men/): बिजनौर, 11 जुलाई। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को लेकर बिजनौर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी योगेश कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पौधारोपण केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लगाए गए हर पौधे का संरक्षण और जियो टैगिंग भी शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। बैठक में विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पौधों का उठान तय समय में पूरा कर उन्हें चिन्हित स्थलों पर सुरक्षित रखा जाए। ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों … - [आज बिजनौर आएंगे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/aaj-bijnaur-aaenge-kaibinet-mantree-anil-kumar/): बिजनौर, 11 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार 12 जुलाई को जनपद बिजनौर के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है और प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री पूर्वाह्न 10ः45 बजे स्वाहेड़ी मेडिकल कॉलेज के समक्ष चिन्हित स्थल पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वृक्षारोपण के बाद वे जनपद से प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंत्री के दौरे को सकुशल एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी … - [हरियाली का महासंकल्प आज... बिजनौर में लगेंगे 76 लाख पौधे](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/hriyalee-ka-mhasanklp-aaj-bijnaur-men-lgenge-76-lakh-paudhe/): बिजनौर, 10 जुलाई। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि 12 जुलाई को होने वाले महाअभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में विभागवार पौध उठान की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जिन विभागों ने अभी तक वन विभाग की नर्सरियों से अपने निर्धारित पौधे नहीं लिए हैं, वे तत्काल प्रक्रिया पूरी करें और पौधों को सुरक्षित स्थान पर संरक्षित रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग पौधारोपण के … - [जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/jvahr-nvody-vidyaly-men-kksha-6-prvesh-ke-lie-aavedn-shuroo/): बिजनौर, 10 जुलाई। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि जनपद के सभी पात्र एवं पंजीकृत कक्षा-5 के विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि कोई भी योग्य छात्र इस अवसर से वंचित न रह जाए। चयन परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नवोदय विद्यालय समिति की … - [अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं : डीएम](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/annpoorana-bhvnon-ke-nirmaan-men-deree-brdasht-nheen-deeem/): बिजनौर, 10 जुलाई। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अन्नपूर्णा भवनों के भूमि चिन्हांकन, निर्माण प्रगति तथा उचित दर दुकानों के निलंबन/निरस्तीकरण के बाद लंबित नई नियुक्तियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में डीएम ने कहा कि जिन अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनमें तत्काल विद्युत कनेक्शन सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उन्हें शीघ्र संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाए, ताकि संचालन बिना किसी विलंब के शुरू हो … - [जिले के सभी विकास खंडों में होंगे श्री अन्न कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/jile-ke-sbhee-vikas-khandon-men-honge-shree-ann-k-shhk-prshikshan-karykrm/): बिजनौर, 10 जुलाई। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशन में उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम (राज्य सेक्टर) वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद के सभी 11 विकास खंडों में विकास खंड स्तरीय श्री अन्न (मिलेट्स) कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को श्री अन्न की वैज्ञानिक खेती, उत्पादन तकनीकों, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, उपयोगिता तथा पोषण संबंधी महत्व की जानकारी उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग की कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक विकास खंड में लगभग 100 किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में विशेष रूप से उन किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें वर्तमान … - [जलभराव पर प्रशासन अलर्ट... संभावित जलभराव और दुर्घटनाओं वाली जगहों का निरीक्षण](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/jlbhrav-pr-prshasn-alrt-sanbhaavit-jlbhrav-aur-durghtnaon-valee-jghon-ka-nireekshan/): बिजनौर, 10 जुलाई। मानसून के दौरान संभावित जलभराव और दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार को आवास विकास, बुखारा कॉलोनी और वार्ड संख्या-12 शिवाजी नगर का अचानक निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं की स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव नहीं मिला, लेकिन डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि बारिश के मौसम में थोड़ी भी लापरवाही आमजन के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। उन्होंने नालों की नियमित सफाई, जल निकासी की निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिवाजी … - [नजराना कान्हा गौशाला पहुंचे गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष, 160 गोवंश मिले संरक्षित](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/njrana-kanha-gaushala-phunche-gau-seva-aayog-ke-upadhyksh-160-govansh-mile-sanrkshit/): बिजनौर, 8 जुलाई। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को तहसील चांदपुर स्थित नजराना कान्हा गौशाला का निरीक्षण भी किया। इस दौरान गौशाला में कुल 160 गोवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें 45 नर और 115 मादा गोवंश शामिल हैं। एक गोवंश कमजोर अवस्था में मिलने पर उन्होंने उसके समुचित उपचार और विशेष देखभाल के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने गौवंशों को गुड़ खिलाकर उनका माल्यार्पण किया और गौशाला परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कमजोर गोवंश को आवश्यक दवाएं, पर्याप्त पोषण और नियमित चिकित्सकीय निगरानी उपलब्ध कराई जाए। … - [दिव्यांगजनों को राज्य निधि से मिलेगी आर्थिक सहायता, बिजनौर में आवेदन आमंत्रित](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/divyangjnon-ko-rajy-nidhi-se-milegee-aarthik-shayta-bijnaur-men-aavedn-aamantrit/): बिजनौर, 8 जुलाई। जिले के दिव्यांगजनों के लिए राज्य निधि से आर्थिक सहायता प्राप्त करने का अवसर है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र दिव्यांगजनों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत खेल, शिक्षा, चिकित्सा, पुनर्वास, विशेष उपकरणों की खरीद और स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजनों को राज्य निधि के माध्यम से आठ प्रमुख मदों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित चित्रकला, हस्तशिल्प … - [बिजनौर में शिक्षकों को मिला कैशलेस इलाज का तोहफा, प्रभारी मंत्री ने बांटे हेल्थ कार्ड](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/bijnau/): बिजनौर, 8 जुलाई। जनपद में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए। साथ ही परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली सहायता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस योजना से शिक्षकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों तथा उनके … - [बिजनौर में खाद्य विभाग का बड़ा अभियान... मसाले, सॉस, अचार और पैकेज्ड पानी के 16 नमूने जांच को भेजे](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/bijnaur-men-khady-vibhaag-ka-bada-abhiyan-msale-s-s-achar-aur-paikejd-panee-ke-16-nmoone-janch-ko-bheje/): बिजनौर, 8 जुलाई। जिले में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए पांच तहसीलों में छापेमारी की। अभियान के दौरान मसाले, सॉस, अचार और पैकेज्ड पेयजल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 16 नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्यालय आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी के आदेश पर यह अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सदर बिजनौर, नगीना, चांदपुर, … - [बिजनौर की 71 गोशालाओं में 10,609 गोवंश संरक्षित, सरकार ने जारी किए गो-संरक्षण के आंकड़े सहभागिता योजना के तहत जिले में 2,403 गोवंश गोपालकों को सौंपे गए](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/bijnor-6/): बिजनौर, 8 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने निराश्रित गोवंश के संरक्षण और देखभाल को लेकर अपनी योजनाओं की प्रगति के आंकड़े जारी करते हुए दावा किया है कि प्रदेश में 7,700 से अधिक गो-आश्रय स्थलों पर 16 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार बिजनौर में वर्तमान समय में 71 गो-आश्रय स्थल संचालित हैं, जहां 10,609 गोवंश संरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने बुधवार, 8 जुलाई 2026 को बिजनौर में महात्मा विदुर सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ये दावा किया। उन्होंने … - [कान्हा गौशाला पहुंचे गौसेवा आयोग के सदस्य, बीमार मिले पांच गौवंश](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/1-3/): बिजनौर, 8 जुलाई। उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने बुधवार को नुमाइश ग्राउंड स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में संरक्षित 218 गौवंशों में से पांच गौवंश अस्वस्थ मिले, जिस पर उन्होंने पशु चिकित्सकों को तत्काल गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं नियमित स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयोग के सदस्य ने गौवंशों को गुड़ खिलाकर उनका पूजन किया तथा गौशाला की व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। अभिलेखों के अनुसार गौशाला में कुल 218 गौवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें 24 नर और 194 मादा गौवंश शामिल हैं। … - [राजस्व मामलों में लापरवाही पर सख्त संदेश, अब तकनीकी आधार पर नहीं खारिज होंगे वाद](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/rajsv-mamlon-men-laprvahee-pr-skht-sandesh-ab-tkneekee-aadhar-pr-nheen-kharij-honge-vad/): बिजनौर, 7 जुलाई। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मंगलवार को मुरादाबाद मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब राजस्व वादों को केवल तकनीकी आधार पर खारिज करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाएगी। प्रत्येक मामले में संबंधित पक्षों को सुनवाई का पूरा अवसर देते हुए विधिक प्रक्रिया और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही निर्णय पारित किया जाए। मुरादाबाद आयुक्त सभागार में आयोजित कार्यशाला में बिजनौर और रामपुर के अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब … - [बिल वसूली होगी और आसान... 509 विद्युत सखियों को मिले थर्मल प्रिंटर](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/bijnor-5/): बिजनौर, 7 जुलाई।’ जनपद की विद्युत सखियों को बिजली बिल संग्रहण कार्य को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को निःशुल्क थर्मल प्रिंटर वितरित किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय कन्वर्जेंस समिति की बैठक के दौरान यह वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि थर्मल प्रिंटर उपलब्ध होने से विद्युत सखियां बिजली बिल जमा करने के तुरंत बाद उपभोक्ताओं को मौके पर ही रसीद उपलब्ध करा सकेंगी। इससे बिल संग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, कार्य में तेजी आएगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान … - [केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर में एम.ए. (पालि) प्रवेश प्रारम्भ](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/lkhnoo/): लखनऊ। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर स्थित पालि अध्ययन एवं अनुसन्धान केन्द्र द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एम.ए. (पालि) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु Non-CUET संस्थास्तरीय प्रवेश परीक्षा (Phase–III) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पालि भाषा, बौद्ध दर्शन, तिपिटक साहित्य एवं भारतीय ज्ञान परम्परा में उच्च अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। विश्वविद्यालय के अनुसार, एम.ए. (पालि) पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को पालि भाषा का व्यवस्थित एवं व्यावहारिक अध्ययन, तिपिटक, अट्ठकथा, टीका एवं पालि साहित्य का गहन अध्ययन, बौद्ध दर्शन, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों का समन्वित अध्ययन, अनुभवी आचार्यों के मार्गदर्शन में शोधोन्मुख … - [’’नौकरी का झांसा, नरक की कैद !’’ - मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री में “बंधुआ साम्राज्य” का भंडाफोड़, 12 मजदूरों को पुलिस ने कराया आज़ाद](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/naukree-ka-jhnsa-nrk-kee-kaid-mujffrngr-kee-faiktree-men-bandhuaa-samrajy-ka-bhandafoad-12-mjdooron-ko-pulis-ne-kraya-aazad/): ’’विशेष संवाददाता’’ इंट्रों मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आई एक ऐसी घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है, जिसने आधुनिक भारत में इंसानियत पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस दौर में देश विकास, रोजगार और श्रमिक अधिकारों की बातें कर रहा है, उसी दौर में एक फैक्ट्री के भीतर कथित तौर पर ’’12 मजदूरों को बंधक बनाकर गुलामों जैसी जिंदगी जीने पर मजबूर किया जा रहा था।’’ यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि पुलिस और प्रशासन के ’’ऑपरेशन मुक्ति’’ के दौरान सामने आई भयावह हकीकत है। छापेमारी में जो तस्वीरें और बयान सामने आए, उन्होंने हर … - [वाह जी वाह, पुलिस कार्यवाही का क्या कहना...! ’’खेत से चार पेड़ कटे, शिकायत हुई... लेकिन पुलिस ने बता दिया “जमीन का विवाद”!’’](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/vah-jee-vah-pulis-karyvahee-ka-kya-khna-khet-se-char-pead-kte-shikayt-huee-lekin-pulis-ne-bta-diya-jmeen-ka-vivad/): – राष्ट्रीय पंचायत ब्यूरो बिजनौर। एक किसान के खेत से चार पेड़ काटे जाने का मामला अब सवालों के घेरे में है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके खेत में खड़े तीन यूकेलिप्टस और एक बकैन के पेड़ काटकर बेच दिए गए, लेकिन पुलिस ने मामले को आपराधिक घटना मानने के बजाय दो पक्षों के बीच भूमि विवाद बताते हुए शिकायत का निस्तारण कर दिया। अब सवाल उठ रहा है कि यदि पेड़ वास्तव में काटे गए हैं, तो उनकी जिम्मेदारी किसकी है और पीड़ित को नुकसान की भरपाई कौन करेगा? ’’क्या है पूरा मामला?’’ शहर कोतवाली क्षेत्र के ’’गांव अमीपुर … - [’’जब जंगल का मेहमान शहर की सड़क पर उतर आया...’’ आखिर कसूर किसका... ?](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/1-2/): – रवींद्र कुमार, समाचार संपादक कर्नाटक के दांदेली की एक तस्वीर ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जंगल का एक विशाल मगरमच्छ अचानक रिहायशी इलाके की सड़क पर दिखाई दिया। कुछ देर तक वह गलियों में घूमता रहा। लोग हैरान थे, लेकिन उन्होंने संयम नहीं खोया। किसी ने पत्थर नहीं उठाया, न ही उसे मारने की कोशिश की। वन विभाग को सूचना दी गई और कुछ ही देर में विशेषज्ञों ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे काली नदी में छोड़ दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर भले ही एक रोमांचक वीडियो बनकर वायरल हुई हो, लेकिन असल … - [मनरेगा का नया अवतार...“जी रामजी योजना” का बिजनौर में आगाज](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/bijnor-4/): – राष्ट्रीय पंचायत ब्यूरो बिजनौर। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने और विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’’श्विकसित भारतदृजी रामजी योजनाश्’’ का जनपद बिजनौर में विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के सभी 11 विकास खंडों में एक साथ जन सम्मेलन आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों को योजना की जानकारी देने के साथ 100 से अधिक नए विकास कार्यों की शुरुआत भी कराई गई। प्रधानमंत्री के “विकसित भारत-2047” विजन के तहत शुरू की गई इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने प्रत्येक विकास खंड … - [“कबीर के रंग में रंगा बिजनौर, हजारों कदमों ने दिया समरसता का संदेश”](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/bijnor-3/): खास प्रस्तुति : रवींद्र कुमार बिजनौर। सोमवार, 29 जून 2026 को बिजनौर की सड़कें केवल लोगों की भीड़ से नहीं, बल्कि ’’संत कबीर साहेब के विचारों की गूंज’’ से भर उठीं। अवसर था संत शिरोमणि कबीर साहेब की ’’629वीं प्राकट्य जयंती’’ का। जब हजारों समाजबंधु, महिलाएं, युवा और बच्चे एक साथ सड़कों पर उतरे। हाथों में ध्वज, होठों पर कबीर वाणी और दिलों में सामाजिक समरसता का संदेश लेकर निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना के रंग में रंग दिया। भुइयार समाज उत्थान समिति एवं भुइयार समाज सेल्फ केयर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस … - [टूटे डिवाइडर और अवैध कट बने मौत के रास्ते](https://rashtriyapanchayat.com/2026/07/bijnor-2/): बिजनौर। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर टूटे डिवाइडर, अवैध कट और अव्यवस्थित यू-टर्न सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक प्रवेश करने वाले वाहन हर दिन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां अंडरपास, सर्विस रोड और सुरक्षित क्रॉसिंग की आवश्यकता थी, वहां पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। परिणामस्वरूप लोगों ने मजबूरी में अवैध रास्ते बना लिए, जो अब हादसों का कारण बन रहे हैं। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि केवल अवैध कट बंद करना पर्याप्त नहीं होगा। सड़क … - [परिषदीय लिपिक की नियुक्ति पर घमासान, जांच के दावों पर भी उठे प्रश्न](https://rashtriyapanchayat.com/2026/06/prishhdeey-lipik-kee-niyukti-pr-ghmasan-janch-ke-davon-pr-bhee-uthe-prshn/): बिजनौर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जुड़े एक परिषदीय लिपिक की मृतक आश्रित नियुक्ति और शैक्षिक अभिलेखों को लेकर उठे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक और जिलाधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों को भेजी गई शिकायत में नियुक्ति के आधार बने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों और विद्यालयीय रिकॉर्ड में गंभीर विरोधाभास होने का दावा किया गया है। वहीं, विभागीय स्तर पर मामले को पहले ही जांचा जा चुका बताते हुए आरोपों को निराधार करार दिया जा रहा है। हालांकि जांच के संबंध में पूछे गए सवालों पर स्पष्ट जवाब सामने नहीं आने से विवाद … - [जानिए, कब किस तहसील में लगेगा “डीएम का दरबार”](https://rashtriyapanchayat.com/2026/06/janie-kb-kis-thseel-men-lgega-deeem-ka-drbar/): – फरियादियों को राहत देने के लिए मौके पर सुनी जाएंगी शिकायतें, तय की गई जनसुनवाई की तारीखें बिजनौर। जिले के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब प्रशासन खुद तहसीलों में पहुंचकर फरियाद सुनेगा। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जुलाई से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों का रोस्टर जारी कर दिया है। इन समाधान दिवसों की अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी करेंगी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को तहसीलों … - [“युवा उद्यमी योजना में बिजनौर ने हासिल की उल्लेखनीय प्रगति”](https://rashtriyapanchayat.com/2026/06/yuva-udymee-yojna-men-bijnaur-ne-hasil-kee-ullekhneey-prgti/): बिजनौर। जनपद में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की योजनाओं को गति देने के लिए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात समिति एवं विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा के दौरान सामने आया कि जनपद को मिले 204 लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 187 युवाओं को योजना का लाभ मिल चुका है। इस पर … - [झालू रोड हादसा : झुलसे बच्चों के इलाज और सहायता पर प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण ](https://rashtriyapanchayat.com/2026/06/jhloo-rod-hadsa-jhulse-bchchon-ke-ilaj-aur-shayta-pr-prshasn-ne-diya-spshhteekran/): बिजनौर। झालू रोड पर सड़क किनारे पड़ी राख में गिरकर बच्चों के झुलसने की घटना को लेकर प्रशासन ने अब तक की गई कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा जारी किया है। उप जिलाधिकारी (सदर) ने बताया कि घटना एक मई 2026 को कोतवाली शहर क्षेत्र में हुई थी। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन ने तत्काल बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ रेफर कर दिया गया। उप जिलाधिकारी के अनुसार, पांच मई को परिजन बच्चों को मेरठ से वापस लेकर बिजनौर आ गए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान परिजनों ने गंगदासपुर … - [करोड़ से संवरेंगी बिजनौर की औद्योगिक सड़कें, 663.70 करोड़ के निवेश को मिलेगी रफ्तार](https://rashtriyapanchayat.com/2026/06/kroad-se-sanvrengee-bijnaur-kee-audyogik-sadken-663-70-kroad-ke-nivesh-ko-milegee-rftar/): बिजनौर, 24 जून। जनपद के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत 15.40 करोड़ रुपये की लागत से तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन्वेस्ट यूपी द्वारा स्वीकृत इन परियोजनाओं के अंतर्गत चांदपुर, नगीना और नजीबाबाद क्षेत्र में कुल 7.85 किलोमीटर सड़क का निर्माण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे जिले में 663.70 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी और माल परिवहन पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा। बिन्दल पेपर मिल मार्ग बनेगा फोरलेन योजना के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के तहत चांदपुर तहसील के चांगीपुर स्थित … - [बरसात से पहले प्रशासन अलर्ट, जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान](https://rashtriyapanchayat.com/2026/06/brsat-se-phle-prshasn-alrt-julaee-se-chlega-visheshh-sancharee-rog-niyantran-abhiyan/): बिजनौर। बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही संचारी रोगों और दिमागी बुखार के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूरी गंभीरता और आपसी समन्वय के साथ संचालित किया जाए, ताकि संभावित बीमारियों पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। बैठक में बताया गया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का दूसरा चरण 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किया जाएगा, जबकि 11 जुलाई से 31 जुलाई तक … - [संत कबीर का संदेश: “ईश्वर एक है”](https://rashtriyapanchayat.com/2026/06/sant-kbeer-ka-sandesh-eeshvr-ek-hai/): लेखक: आर. एस. कोठारी, बिजनौर भारतीय संत परंपरा में संत कबीरदास का नाम अत्यंत सम्मान और श्रद्धा के साथ लिया जाता है। वे ऐसे संत-कवि थे जिन्होंने अपने समय में व्याप्त अंधविश्वास, पाखंड, जातिगत भेदभाव, व्यक्ति-पूजा और धार्मिक कट्टरता का खुलकर विरोध किया। उनका मूल संदेश था—“ईश्वर एक है” तथा समस्त मानव जाति उसकी संतान है। सामाजिक उथल-पुथल के दौर में कबीर का प्रादुर्भाव कबीरदास का जन्म प्रचलित मान्यताओं के अनुसार सन् 1398 के आसपास काशी के लहरतारा क्षेत्र में हुआ माना जाता है। उनके जन्म के संबंध में अनेक किंवदंतियाँ प्रचलित हैं। कहा जाता है कि उनका पालन-पोषण नीरू और … - [बरसात से पहले प्रशासन अलर्ट, जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान](https://rashtriyapanchayat.com/2026/06/bijnor/): बिजनौर। बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही संचारी रोगों और दिमागी बुखार के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूरी गंभीरता और आपसी समन्वय के साथ संचालित किया जाए, ताकि संभावित बीमारियों पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। बैठक में बताया गया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का दूसरा चरण 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किया जाएगा, जबकि 11 जुलाई से 31 जुलाई तक … - [गिरते भूगर्भ जल स्तर पर प्रशासन गंभीर, अवैध दोहन पर सख्ती ](https://rashtriyapanchayat.com/2026/06/girte-bhoogrbh-jl-str-pr-prshasn-ganbheer-avaidh-dohn-pr-skhtee/): बिजनौर। लगातार नीचे जा रहे भूगर्भ जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन अब गंभीर हो गया है। बारिश का पानी व्यर्थ बहने से रोकने और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए सरकारी भवनों, विद्यालयों और संस्थानों में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था अनिवार्य किए जाने पर जोर दिया गया है। साथ ही अवैध भूगर्भ जल दोहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में भूगर्भ जल अधिनियम-2019 के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि तेजी से गिर रहा भूगर्भ … - [यूपी बोर्ड का बड़ा एक्शन... बिजनौर के तीन स्कूलों की मान्यता खत्म](https://rashtriyapanchayat.com/2026/06/yoopee-bord-ka-bada-ekshn-bijnaur-ke-teen-skoolon-kee-manyta-khtm/): – न्यूज डेस्क, राष्ट्रीय पंचायत बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने प्रदेश भर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 जिलों के 465 विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी है। निर्धारित मानकों की अनदेखी और अन्य कमियों के चलते की गई इस कार्रवाई की जद में बिजनौर जिले के तीन विद्यालय भी आ गए हैं। बोर्ड की इस सख्त कार्रवाई के बाद जिले के निजी विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। यूपी बोर्ड द्वारा जारी सूची के अनुसार ’’केपीएम एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, नजीबाबाद’’, ’’एसपीएमएस पब्लिक इंटर कॉलेज, नगीना’’ तथा ’’सुमित्रा देवी एमजीआईसी, धमौला’’ की मान्यता निरस्त कर … - [मालन नदी की जमीन से कट गए पेड़, 90 हजार रूपए कौन डकार गया ?](https://rashtriyapanchayat.com/2026/06/maln-ndee-kee-jmeen-se-kt-ge-pead-90-hjar-roope-kaun-dkar-gya/): – राष्ट्रीय पंचायत ब्यूरो बिजनौर। सदर तहसील के परगना बिजनौर स्थित मौजा मधुसूदनपुर जागीर में मालन नदी की सरकारी जमीन से करीब 35 पेड़ों का कटान होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिस जमीन को 16 अप्रैल 2026 को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जामुक्त कराया था, उसी जमीन से अब करीब 34 से 35 पेड़ गायब हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इन पेड़ों की कीमत करीब 90 हजार रूपए थी। मधुसूदनपुर जागन में मालन नदी के गाटा संख्या-70 की करीब 35 से 40 बीघा भूमि पर लगभग 200 … - [बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से करोड़ों का सोना गायब, मचा हड़कंप](https://rashtriyapanchayat.com/2026/06/baink-of-indiya-kee-shakha-se-kroadon-ka-sona-gayb-mcha-hadkanp/): फिरोजाबाद, 18 जून। जनपद फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की भारौल शाखा में करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के गायब होने का मामला सामने आने से बैंकिंग व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है। गोल्ड लोन के बदले ग्राहकों द्वारा बैंक में गिरवी रखे गए 96 सोने के पैकेट रहस्यमय परिस्थितियों में गायब पाए गए हैं। घटना के प्रकाश में आने के बाद बैंक प्रबंधन, पुलिस प्रशासन तथा खाताधारकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाखा के स्टाफ अधिकारी एवं मुख्य चाबी धारक दिलीप कुमार 27 मई से बिना किसी सूचना के … - [कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह 'पद्म श्री' से सम्मानित](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/k-shhi-vaigyanik-d-ashok-kumar-sinh-pdm-shree-se-smmanit/): बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा के पूर्व निदेशक एवं कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह को कृषि क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए राष्ट्रपति के हाथों ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान बासमती धान की विभिन्न उन्नत प्रजातियों पर किए गए उनके उत्कृष्ट शोध और कृषि सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. सिंह के नेतृत्व में विकसित पूसा बासमती की किस्मों, विशेषकर आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर ‘पूसा बासमती 1637’ ने न केवल धान की गुणवत्ता में सुधार किया, बल्कि देशभर के करोड़ों किसानों की आय में … - [बिजनौर : केंद्रीय गृह मंत्री ने 'आपदा मित्रों' से किया वर्चुअल संवाद](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/bijnaur-kendreey-g-h-mantree-ne-aapda-mitron-se-kiya-vrchual-sanvad/): बिजनौर। आपदा के समय देवदूत बनकर लोगों की मदद करने वाले ‘आपदा मित्रों’ के मनोबल को बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस ऑनलाइन वर्चुअल संवाद के माध्यम से देश भर के आपदा मित्र स्वयंसेवकों से बातचीत की गई। जनपद स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट में हुआ, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वान्या सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान आपदा काल जैसे बाढ़, सूखा, भूकंप और चक्रवात के समय राहत व बचाव कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आपदा मित्रों को भारत सरकार … - ["द्वितीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन"](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/dviteey-vaishvik-bauddh-shikhr-smmeln/): नई दिल्ली | भारत मंडपम, नई दिल्ली में 24–25 जनवरी 2026 को आयोजित द्वितीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन ने “Collective Wisdom, United Voice and Mutual Coexistence” की भावना को साकार करते हुए विश्व शांति, नैतिक चेतना और वैश्विक सह-अस्तित्व का सशक्त संदेश दिया। यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एशिया एवं विश्व के अनेक बौद्ध देशों से आए प्रख्यात विद्वानों, भिक्षुओं, शिक्षाविदों और नीति-चिंतकों की सहभागिता से सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में माननीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि तथा माननीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी … - [मेहनत, अधिकार और संविधान: सफलता के पीछे छिपा सच](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/mehnt-adhikar-aur-sanvidhan-sflta-ke-peechhe-chhipa-sch/): – गोविन्द सिंह बौद्ध आज जब कोई आईएएस, आईपीएस या बड़ा अफ़सर यह कहता है कि उसने सिर्फ़ अपनी मेहनत से यह पद हासिल किया है, तो यह कथन पूरी तरह झूठ नहीं, लेकिन पूरा सच भी नहीं है। मेहनत निस्संदेह की गई, पढ़ाई की गई, संघर्ष हुआ — लेकिन यह भूल जाना कि यह मेहनत किन परिस्थितियों में संभव हो पाई, एक तरह का ऐतिहासिक अन्याय है। काबिलियत तब भी थी, अवसर नहीं थे यह मान लेना कि काबिलियत सिर्फ़ आज की पीढ़ी में पैदा हुई है, एक घोर भ्रम है। हकीकत यह है कि: काबिलियत उन पूर्वजों में भी … - [संविधान ही देश की प्राणवायु, उसे बदलने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस अडिग : अजय राय](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/sanvidhan-hee-desh-kee-praanvayu-use-bdlne-kee-sajish-ke-khilaf-kangres-adig-ajy-ray/): संवाददाता, राष्ट्रीय पंचायत लखनऊ, 26 जनवरी 2026। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में परंपरागत और गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और प्रदेशवासियों तथा कांग्रेसजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ से हुई, जबकि ध्वज रक्षक की भूमिका सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने निभाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि 77वां … - [“संविधान की मूल भावना के अनुरूप काम कर रही भाजपा सरकार”](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/sanvidhan-kee-mool-bhaavna-ke-anuroop-kam-kr-rhee-bhaajpa-srkar/): संवाददाता, राष्ट्रीय पंचायत लखनऊ, 26 जनवरी 2026। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय पर झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।झंडारोहण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि देश की संवैधानिक व्यवस्था की मजबूती के संकल्प और अमर बलिदानियों के … - [“संविधान के रास्ते पर चलकर ही मजबूत होगा देश”](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/sanvidhan-ke-raste-pr-chlkr-hee-mjboot-hoga-desh/): – आजादी में बलिदान हुए शख्यितों का योगदान भुलाकर संविधान को ही खत्म करने पर तुली है “सरकार” – संवाददाता, राष्ट्रीय पंचायत लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने संविधान, जनतंत्र, किसानों, पर्यावरण, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के सवालों को केंद्र में रखते हुए मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का नहीं, बल्कि संकल्प का दिन … - [बिजनौर में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/bijnaur-men-hrshhollas-ke-sath-mna-77van-gantantr-divs/): बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत। जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को बेहद गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ने प्रातः ठीक 8:30 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ। जिलाधिकारी ने महात्मा विदुर सभागार में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को संविधान की शपथ दिलाई। इस विशेष अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह और शहीद परिवारों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि … - [राजशाही से लोकशाही के सफर में गुम हुआ पंचायत राज](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/rajshahee-se-lokshahee-ke-sfr-men-gum-huaa-panchayt-raj/): – वीरेश तरार भारत की स्वतंत्रता केवल सत्ता परिवर्तन की घटना नहीं थी, बल्कि वह एक वैचारिक व नैतिक प्रतिज्ञा थी। इस प्रतिज्ञा का नाम था-स्वराज। लेकिन, आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो यह प्रश्न अनिवार्य हो जाता है कि क्या स्वराज वास्तव में लोकशाही के रूप में साकार हो पाया, या वह औपनिवेशिक राजशाही के ढांचे में ही एक नया राजनीतिक चेहरा भर बनकर रह गया। इस प्रश्न के केंद्र में पंचायत राज खड़ा है-वही पंचायत राज, जिसे महात्मा गांधी ने स्वराज की आत्मा माना था, लेकिन जो राजशाही से लोकशाही के इस लंबे सफर में कहीं गुम … - [बिजनौर के लिए गौरवशाली पल ; जिलाधिकारी जसजीत कौर को राष्ट्रीय पुरस्कार](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/bijnaur-ke-lie-gaurvshalee-pl-jiladhikaree-jsjeet-kaur-ko-rashhtreey-purskar/): बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत। जनपद बिजनौर के लिए रविवार 25 जनवरी का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बिजनौर की जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जसजीत कौर को ट्रेनिंग और कैपेसिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा। नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान मिली इस उपलब्धि ने बिजनौर को पूरे देश में गौरवान्वित किया है। यह सम्मान जिलाधिकारी को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से लागू करने … - [नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/nehroo-sports-stediym-men-jila-streey-andr-19-ethletiks-prtiyogita-ka-aagaj/): बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत। जिला ओलंपिक संघ और जिला खेल कार्यालय बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय अंडर-19 जिला स्तरीय बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बल्कि यह अनुशासन और दृढ़ संकल्प भी सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अपनी मेहनत के दम पर बिजनौर का नाम राज्य और राष्ट्रीय पटल पर रोशन करें। प्रतियोगिता के … - [बिजनौर डीएम जसजीत कौर को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, कर्मचारी महासंघ ने जताई खुशी](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/bijnaur-deeem-jsjeet-kaur-ko-rashhtrpti-ne-kiya-smmanit-krmcharee-mhasangh-ne-jtaee-khushee/): बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत। जनपद बिजनौर की जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर को एसआईआर के कार्यों को उत्कृष्टता के साथ समय पर पूर्ण करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ है। 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पावन अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। जिलाधिकारी को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान पर जनपद के अधिकारी-कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद बिजनौर के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने जिले के समस्त राज्य कर्मचारियों की ओर से जिलाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी … - [सीडीओ रणविजय सिंह ने मतदाता जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/seedeeo-ranvijy-sinh-ne-mtdata-jagrookta-railee-ko-dikhaee-hree-jhandee/):  बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद में लोकतंत्र के उत्सव की धूम रही। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ रविवार प्रातः मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने लूईस पार्कर इंटर कॉलेज के मैदान से स्कूली छात्र-छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई इंदिरा बाल भवन पहुंची, जहां मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। सीडीओ रणविजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में मील का पत्थर है, … - [बिजनौर की बेटी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जलवा](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/bijnaur-kee-betee-ka-antrrashhtreey-str-pr-jlva/): बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत।  जनपद की खेल प्रतिभाएं अब सात समंदर पार अपनी धाक जमा रही हैं। इसी कड़ी में बिजनौर की उभरती हुई 14 वर्षीय तीरंदाज निष्ठा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन पाकर जिले का नाम रोशन किया है। ग्राम शादीपुर निवासी विवेक गुप्ता की पुत्री निष्ठा का चयन भारतीय सब-जूनियर नेशनल कोचिंग कैंप के साथ-साथ तुर्की में आयोजित होने वाले विदेशी प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दी गई इस सूचना के बाद निष्ठा के परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि … - [“संयुक्त प्रांत” का नाम बदल किया गया था “उत्तर प्रदेश”](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/bijnaur-men-uttr-prdesh-sthapna-divs-ka-bhvy-aayojn-kaibinet-mantree-anil-kumar-ne-kiya-shubhaaranbh/): बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत। जनपद में ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ का आगाज बेहद उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित इंदिरा बाल भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नहटौर विधायक ओम कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रण विजय सिंह और नगर पालिका चेयरपर्सन सहित तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सबसे पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके उपरांत स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और देशप्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक … - [बिजनौर में पराक्रम दिवस' पर मॉर्निंग क्लब ने नेताजी "बोस" की याद में लगाई दौड़](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/bijnaur-men-prakrm-divs-pr-m-rning-klb-ne-netajee-bos-kee-yad-men-lgaee-dauad/): बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत। महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती आज बिजनौर में बड़े हर्षोल्लास और ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मॉर्निंग क्लब बिजनौर के तत्वाधान में शुक्रवार प्रातः नेहरू स्टेडियम में एक सांकेतिक दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नेहरू स्टेडियम में दौड़ के समापन के बाद नुमाइश चौक स्थित एक संस्थान में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन … - [बिजनौर की डीएम जसजीत कौर को राष्ट्रपति देंगी राष्ट्रीय सम्मान](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/bijnaur-kee-deeem-jsjeet-kaur-ko-rashhtrpti-se-milega-rashhtreey-smman/): बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत। चुनावी प्रक्रियाओं को अक्सर फाइलों और औपचारिकताओं का अंबार माना जाता है, लेकिन बिजनौर ने इस धारणा को जमीनी हकीकत से बदलकर एक नई मिसाल पेश की है। जनपद की जिलाधिकारी जसजीत कौर को ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के तहत किए गए क्रांतिकारी सुधारों और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के लिए आगामी 25 जनवरी (राष्ट्रीय मतदाता दिवस) पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को ‘ट्रेनिंग कैपेसिटी बिल्डिंग’ श्रेणी में देश भर में सर्वश्रेष्ठ चुना है, जो यह सिद्ध करता है कि अगर नेतृत्व स्पष्ट हो तो तंत्र … - [मई तक पूरा होगा मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/mee-tk-poora-hoga-mejr-dhyanchand-khel-vishvvidyaly-ka-nirmaan/): मेरठ, राष्ट्रीय पंचायत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सरधना स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय के प्रथम और द्वितीय चरण के समस्त कार्यों को 31 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए, ताकि लोकार्पण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके। यूनिवर्सिटी के प्रतीक चिन्ह और परिधान का अनावरण निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के आधिकारिक परिधान (Uniform), प्रतीक चिन्ह (Logo) और फ्लैग (Flag) को लॉन्च किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के … - [एसआईआर को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/esaaeeaar-ko-lekr-jiladhikaree-kee-adhykshta-men-rajneetik-dlon-ke-sath-baithk/): बिजनौर। जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित उनके कैंप कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) निर्वाचक नामावली के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियों का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्वाध रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है तथा उनके बैठने के … - [संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की नियमित बैठकें प्रारंभ](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/sant-shiromani-guru-rvidas-jyantee-karykrm-ko-lekr-aayojn-smiti-kee-niymit-baithken-praranbh/): नजीबाबाद । वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति द्वारा नियमित बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अनुसार दिनांक 22 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से 6:00 बजे तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर धर्मशाला, गली नंबर ए-12, आदर्श नगर, नजीबाबाद में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समिति से जुड़े सदस्यों से अपील की है कि वे अपने समयानुसार बैठक में उपस्थित होकर आयोजन … - [2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में विभागीय अधिकारी निभाएँ सक्रिय भूमिका : जिलाधिकारी जसजीत कौर](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/2027-tk-ek-triliyn-d-lr-arthvyvstha-ke-lkshy-men-vibhaageey-adhikaree-nibhaae-skriy-bhoomika-jiladhikaree-jsjeet-kaur/): बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में मंगलवार को अपराह्न 01:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला ओटीडी सेल एवं पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना माननीय मुख्यमंत्री की संकल्पना है, जिसे साकार करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य में संचालित समस्त आर्थिक गतिविधियों का राज्य आय में योगदान बढ़ाना तथा उसका सही और सटीक आकलन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने … - [नामावलियां जितनी निष्पक्षता और पारदर्शिता से बनेंगी, उतना ही मजबूत होगा लोकतंत्र : डीएम](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/namavliyan-jitnee-nishhpkshta-aur-pardrshita-se-bnengee-utna-hee-mjboot-hoga-loktantr-deeem/): बिजनौर। जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ने कहा कि मतदाता नामावलियों का निर्माण जितनी निष्पक्षता, पारदर्शिता और ईमानदारी से किया जाएगा, उतना ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था सशक्त होगी। वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली की प्रक्रिया वर्तमान में महत्वपूर्ण चरण में है। उन्होंने सभी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सुपरवाइजर्स एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने … - [औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/auchk-nireekshan-men-khulee-svasthy-vyvstha-kee-pol/): बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सोमवार अपराह्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मनगरी एवं स्वाहेड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाई गई। अस्पतालों में प्रकाश और पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। स्टाफ की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मनगरी में निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में सामने आया कि सीएचओ वैशाली चौधरी तीन दिन से अनुपस्थित हैं। वहीं एसएलए मिथिलेश वर्मा और स्टाफ नर्स दीक्षा शर्मा भी मौके पर … - [भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बने हेमेन्द्र सिंह, निर्विरोध चुने गए](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/bhoomi-vikas-baink-ke-cheyrmain-bne-hemendr-sinh-nirvirodh-chune-ge/): नजीबाबाद। तहसील नजीबाबाद स्थित भूमि विकास बैंक के चेयरमैन पद के लिए मंगलवार, 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमेन्द्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समय सीमा तक कोई अन्य नामांकन न होने के कारण हेमेन्द्र सिंह को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद व पूर्व विधायक तथा भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके राजा भारतेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य … - [सम्पूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायतें दर्ज, दो का मौके पर निस्तारण](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/smpooran-smadhan-divs-men-25-shikayten-drj-do-ka-mauke-pr-nistaran/): बिजनौर, 17 जनवरी 2026। शासन के निर्देशों के अनुपालन में तहसील नजीबाबाद के नव-निर्मित कवि दुष्यंत कुमार सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने स्पष्ट किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य एक ही स्थान पर जिला स्तरीय समस्याओं का समाधान करना है, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी कारणवश मौके पर शिकायत का निस्तारण संभव न हो, तो उसे एक सप्ताह के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ हल किया जाए। … - [जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज निर्माणाधीन नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग का किया गया निरीक्षण](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/jiladhikaree-jsjeet-kaur-dvara-aaj-nirmaanadheen-njeebabad-kotdvar-marg-ka-kiya-gya-nireekshan/): बिजनौर 17 जनवरी,2026। जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज निर्माणाधीन नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग का निरीक्षण करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक एवं कार्यदाई संस्था को समयबद्धता एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्रीमती कौर द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर एन एच आई के परियोजना निदेशक ने बताया कि पहले 5 किलोमीटर में मार्ग निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि आगे 5 किलोमीटर मार्ग पर कार्य प्रगति पर है तथा शेष मार्ग में आरबीएम डाला जा चुका है, दूसरा फेस मुकम्मल होने के बाद अंतिम चरण के सड़क निर्माण का कार्य तत्काल शुरू कर दिया … - [राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बिजनौर में प्रवर्तन अभियान, ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/rashhtreey-sadk-surksha-mah-ke-tht-bijnaur-men-prvrtn-abhiyan-ovrloding-pr-skht-karrvaee/): बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार माह जनवरी 2026 में मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत जनपद बिजनौर में सड़क सुरक्षा को लेकर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), बिजनौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में दिनांक 17 जनवरी 2026 को यात्रीकर अधिकारी श्री मुन्नालाल द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर माल वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान माल वाहनों में ओवरलोडिंग तथा माल वाहनों में सवारी ढोने जैसे गंभीर यातायात नियम उल्लंघनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच अभियान के … - [उत्तर प्रदेश दिवस पर 23 जनवरी को जनपद मुख्यालय में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/uttr-prdesh-divs-pr-23-jnvree-ko-jnpd-mukhyaly-men-blaikaaut-m-k-dril-taiyariyon-ko-lekr-jiladhikaree-kee-adhykshta-men-baithk/): बिजनौर, 16 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस (23 जनवरी) को जनपद मुख्यालय में प्रस्तावित ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर आज दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रितु रानी, क्षेत्राधिकारी सिटी संग्राम सिंह, आपदा विशेषज्ञ प्रशांत श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि मॉक ड्रिल … - [बिजनौर में बार काउंसिल का चुनाव आज से...](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/bijnaur-men-bar-kaunsil-ka-chunav-aaj-se/): – गोवर्धन मीडिया ब्यूरो बिजनौर 15 जनवरी, 2026। बिजनौर जनपद में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का चुनाव शुरू हो गया है। जनपद न्यायालय के सेंट्रल हॉल को मतदान स्थल बनाया गया है। जहां पर 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक अधिवक्ताओं के वोट डाले जाएंगे। प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश / पीठासीन अधिकारी, बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश, सरकारनिर्वाचन जनपद बिजनौर राम अवतार यादव ने चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश का चुनाव जनपद बिजनौर में 16.01.2026 व 17.01.2026 को संपन्न होना है। मतदान का समय प्रातः 10 बजे से सांय … - [सेना दिवस पर बिजनौर में भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/sena-divs-pr-bijnaur-men-bhvy-evan-grimamyee-smaroh-ka-aayojn/): बिजनौर, 15 जनवरी 2025। सेना दिवस के अवसर पर जेवीएस रिसॉर्ट्स, चक्कर रोड, बिजनौर में आयोजित समारोह अत्यंत गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश की सुरक्षा में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के अद्वितीय योगदान को नमन करते हुए उनके शौर्य, बलिदान और अनुशासन को स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री चंदन चौहान रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर जनरल अजीत सिंह गहलोत (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे। समारोह में जिलाधिकारी बिजनौर की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। सैनिकों के शौर्य को नमन, … - [आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए 50 स्वयंसेवक लखनऊ रवाना](https://rashtriyapanchayat.com/2026/01/aapda-mitr-prshikshan-ke-lie-50-svyansevk-lkhnoo-rvana/): बिजनौर। जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से युवा आपदा मित्र योजना के तहत चयनित 50 स्वयंसेवकों को 12 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए एसडीआरएफ लखनऊ रवाना किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह की अध्यक्षता में स्वयंसेवकों को रवाना किया गया। अपर जिलाधिकारी वि/रा वान्या सिंह ने बताया कि युवा आपदा मित्र योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के युवाओं को आपदा के समय फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद ये स्वयंसेवक भूकंप, बाढ़, अग्निकांड सहित अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों … ## Pages - [Verify Reporter](https://rashtriyapanchayat.com/verify-reporter/) - [Join Reporter](https://rashtriyapanchayat.com/join-reporter/) - [Home](https://rashtriyapanchayat.com/) - [Contact us](https://rashtriyapanchayat.com/contact-us/) - [about us](https://rashtriyapanchayat.com/about-us/): भारत देश की सभ्यता संस्कृति पूरी दूनियाँ में पुरातन काल से ही सर्वश्रेष्ठ मानी जाती रही है । हम भारत देश में पैदा हुए और इस ज़मीन पर पले-बढ़े हैं । हम भारत देश के सच्चे और जिम्मेदार नागरिक हैं इसलिए हम ऐसा कोई भी काम न करें कि हमारी वजह से विदेशों में भारत देश का नाम खराब हो और हमारा ये कर्तव्य भी बनता है कि पूरे विश्व भर में हमारे देश का नाम सर्वश्रेष्ठता से बनाऐ रखें । सही को सही और ग़लत क गलत ही कहें । बड़े अफसोस की बात है कि आज हमारे भारत देश … - [Privacy Policy](https://rashtriyapanchayat.com/privacy-policy/): Who we are Suggested text: Our website address is: https://rashtriyapanchayat.com. Comments Suggested text: When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymized string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service privacy policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the context of your comment. Media Suggested text: … [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)