
बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत ब्यूरो। स्वदेशी संकल्प यात्रा के गुरुवार 16 अक्टूबर को बिजनौर पहुंचने पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के सदस्यों ने उसका भव्य स्वागत किया।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला अध्यक्ष राजकुमार ने मुख्य अतिथि डॉ राजीव कुमार को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला महामंत्री खगेश कुमार शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी ने किया।

यात्रा में आए अतिथियों का स्वागत सम्मान करने के उपरांत व्यापारी सुरक्षा फोरम की ओर से जिला महामंत्री ने ‘स्वदेशी क्यों अपनायें’ के बारे में विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार ने सभी उपस्थित जनों को एवं वहां लगे स्टाल स्वामियों को ‘स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ’ का संकल्प दिलाते हुए दोहराया कि हमें अपने देश में बनी हुई चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत महर्षि ने किया। तदुपरांत संकल्प यात्रा नुमाइश ग्राउंड से शुरू होकर शक्ति चौक नगर पालिका चौक शंभू दयाल चौराहे से राम का चौराहा और डीएम ऑफिस के सामने से गुजरते हुए नुमाइश ग्राउंड पहुंची, जहां पर उसका समापन हुआ।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयल, जिला संरक्षक अनिल कंबोज, जिला महामंत्री खगेश कुमार शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ,नगर संरक्षक आर के अहलावत, जिला मंत्री संजू शर्मा, जिला सह संगठन मंत्री अंकित गोयल, अमित शर्मा ,अशोक कुमार शर्मा, अरविंद ठाकुर, विकास देव शर्मा, प्रमोद नामदेव, अंकित खन्ना, मनोज सचदेवा ,मदनपाल सिंह विकास चौधरी, कुलबीर सिंह देशवाल, विपिन कंबोज, राजीव त्यागी कुलदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।



