देशयूपीलोकल न्यूज़

कांवड़ यात्रा के दौरान शराब की बिक्री पर लगे रोक: टीम स्वराज

नगीना/कोतवाली, गोवर्धन मीडिया।
भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम के द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को संगठित करने का कार्य किया जा रहा है। इस मुहिम को जारी रखते हुए नगीना क्षेत्र के गांव किरतपुर में एक सभा आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं और पुरूषों को नशे के भयंकर दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

सभा को संबोधित करते हुए टीम प्रबंधक हरवेंद्र राणा ने कहा कि आज ज्यादातर मसलों की वजह नशा ही है। चाहे घरेलू हिंसा हो, सड़क दुर्घटना हो या अन्य कोई विवाद हो सभी के पीछे की कहानी नशा ही है। उन्होंने सावन की कांवड़ यात्रा के लिए सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। और,युवाओं से शांति प्रिय ढंग से कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस पावन पर्व के दौरान शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी रखी।

सुजाता कौशिक जिला महासचिव ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। और, सरकार की तरफ़ से फ्री उपचार हेतु चलाई जा रही योजना आयुष्मान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने में टीम की तरफ़ से मदद करने का आश्वासन भी दिया। गीता देवी तहसील अध्यक्ष नगीना ने क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा गांवों में महिला चौपाल लगवाने की अपील की। अमृता सिंह तहसील अध्यक्ष बिजनौर ने महिलाओं को परिवार को और समाज को जोड़कर रखने की बात पर जोर दिया। उजाला देवी ब्लॉक अध्यक्ष कोतवाली ने जल्द ही ब्लॉक पर पूरी टीम के गठन की प्रक्रिया पूर्ण करने का आश्वासन दिया। और, आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।

सभा की आयोजक पूनम कुमारी ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। कुछ नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर परिवार में शामिल किया गया। जिनमें पूनम कुमारी को ब्लॉक उपाध्यक्ष कोतवाली, अनोखी देवी को ब्लॉक सचिव कोतवाली, मीना कुमारी को ग्राम अध्यक्ष किरतपुर, पूनम देवी को ग्राम उपाध्यक्ष, सीमा देवी को ग्राम कोषाध्यक्ष, सोनम भारती को ग्राम अध्यक्ष मौसमपुर मनोनीत किया गया। सभा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। जिनमें मुख्य रूप से रश्मि चौधरी, प्रियंका देवी, राजबाला देवी, कविता, रूपा, कौशल्या देवी, लीलो देवी, सुनीता देवी, सोनी, स्वाति, धनवती देवी, सीमा रानी, सोनम, रीना देवी, रेखा आदि शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!