देशयूपीराजनीति

बिजनौर में भी शुरू हुआ ’’सम्भव अभियान 5.0’’ 2025

नजीबाबाद/बिजनौर, गोवर्धन मीडिया ब्यूरो।
राष्ट्रीय पोषण मिशन के अर्न्तगत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आंगनबाडी केंद्रों पर ’’सम्भव अभियान 5.0’’ आयोजित किया जाएगा। जिसमें जून 2025 के डाटा को बेसलाइन डाटा मानते हुए जुलाई 2025 से सितंबर 2025 तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत हुए सभी बच्चों का वजन, लंबाई और ऊंचाई मापने का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान सैम एवं मैम श्रेणी में चिन्हित बच्चों का सितंबर 2025 के अंत तक फालोअप भी किया जाएगा, जब तक कि ये बच्चें सामान्य श्रेणी में नहीं आएंगे।उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 07 जुलाई 2025 को होटल रेनेसा, लखनऊ से ’’सम्भव अभियान 5.0’’ 2025 का प्रदेश स्तरीय शुभारम्भ किया जा चुका है। इसी क्रम में जनपद बिजनौर में भी बृहस्पतिवार, 10 जुलाई 2025 को इस अभियान का शुभारंभ हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की केबिनेट मंत्री, बेबी रानी मौर्या द्वारा सहकारी चीनी मिल, स्नेह रोड, नजीबाबाद से हरी झण्डी दिखाकर पोषण रैली को रवाना करते हुए जनपद में ’’सम्भव अभियान 5.0’’ 2025 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा 05 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। और, 05 बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। इसके बाद मंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ “सम्भव अभियान” की तैयारी एवं अन्य विभागीय कार्याें की समीक्षा भी की गई।जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु वर्ष 2021 में “सम्भव अभियान” को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग, उ.प्र. के समन्वय से एक नवीन पहल के रूप में प्रारम्भ किया गया था। इसके क्रम में यह अभियान वर्ष 2022, 2023 तथा 2024 में भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। गतवर्ष अभियान 4.0 के परिणाम (81 प्रतिशत बच्चों की रिकवरी) भी प्राप्त हुए हैं। डीपीओ के अनुसार विगत चार वर्षाे से सकारात्मक परिणामों एवं सफल क्रियान्वयन को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष भी ’’सम्भव अभियान 5.0’’ 2025 का आयोजन 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!