बिजनौरयूपीराज्यलेखविकासशिक्षा

मतदाता सूची में विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रशासन सख्त, एडीएम वान्या सिंह ने बूथों पर परखी व्यवस्था

लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज के निस्तारण हेतु बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश, पारदिर्शता के लिए सुनवाई की फोटोग्राफी भी अनिवार्य

बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वान्या सिंह ने निर्वाचन विभाग के विशेष अभियान एसआईआर (SIR) के अंतर्गत जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिजनौर और नहटौर विधानसभा क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज’ (तार्किक विसंगतियों) के निस्तारण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में पाई गई खामियों को दूर करने के लिए नोटिस की सुनवाई का कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाए।


एडीएम वान्या सिंह ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा नोटिसों पर सुनवाई की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन कर उन्हें जमा किया जा रहा है। कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सभी बीएलओ को कड़े निर्देश दिए कि सुनवाई के दौरान अनिवार्य रूप से फोटोग्राफी भी कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना अनिवार्य है, इसलिए सभी बीएलओ अपने आवंटित क्षेत्रों में तेजी से निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम मतदाताओं से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने आह्वान किया कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, वे सुनवाई के दौरान अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर जरूरी अभिलेख उपलब्ध कराएं और अपनी फोटो भी खिंचवाएं। उन्होंने मतदाताओं को यह भी सलाह दी कि जो भी प्रमाण पत्र वे जमा कर रहे हैं, उन्हें बीएलओ से सत्यापित कराकर ही सौंपें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस निरीक्षण के दौरान निर्वाचन विभाग के अन्य कर्मचारी और स्थानीय राजस्व कर्मी भी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!