बिजनौरयुवायूपीविकासशिक्षा

अध्यक्ष-सचिव से खिन्न होकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिए त्याग पत्र

- बार हाल में बुलाई गई आम सभा, सर्वसम्मति से समिति बनाते हुए चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी

– राष्ट्रीय पंचायत ब्यूरो
बिजनौर। बार एसोसिएशन बिजनौर की आम सभा शुक्रवार को बार हाल में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 अगस्त 2025 को पूर्ण हो गया है, लेकिन कुछ पदाधिकारी अवैध रूप से पदों पर बने हुए हैं। जिससे नाराज बार एसोसिएशन के अन्य सदस्यों/पदाधिकारियों ने त्याग पत्र दे दिए।

सभा में मुनेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकुर गौड़ संयुक्त सचिव, ममतेश चौहान संस्कृति सचिव, रणजीत सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य गवर्निंग कौन्सिल महेन्द्र सैनी ने त्याग पत्र दिए हैं। इनका कहना है कि कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अध्यक्ष और सचिव का अपने पदों पर बने रहना अवैध है। वरिष्ठ अधिवक्ता विरेन्द्रपाल सिंह की अध्यक्षता और राजेन्द्र सिंह जंघाला के संचालन में संपन्न हुई बैठक में आम सहमति बनाई गई। सर्वसम्मति से एक समिति बनाई गई, जिसमें विरेन्द्रपाल सिंह, राजेन्द्र जंघाला, सुरेन्द्र सिंह, अजयपाल, नरदेव, हरि सिंह, शेखर यादव, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रीति चौहान, राजीव त्यागी, राजीव सिंह को शाामिल किया गया। सभा में तय हुआ कि आज से बार एसोसिएशन की किसी भी कार्यवाही पर पूर्व पदाधिकारियों का कोई अधिकारी नहीं होगा। समिति द्वारा शीघ्र ही चुनाव अधिकारी को नियुक्त कर चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!