टॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मसंस्कृति

बौद्ध आध्यात्मिक परंपरा और वैश्विक सांस्कृतिक संवाद का अद्भुत संगम है अंतर्राष्ट्रीय तिपिटक पाठ समारोह 

- बोधगया में 02 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित हो रहा 20वां अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक पाठ समारोह 

– प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह कुलपति, गजेंद्र सिंह शेखावत, भारत सरकार के संस्कृति मंत्री एवं कुलाधिपति हुए शामिल

बोधगया। 20वाँ अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक पाठ समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। 02 से 12 दिसम्बर 2025 तक बोधगया में आयोजित किया जा रहा यह समारोह *”बौद्ध आध्यात्मिक परंपरा और वैश्विक सांस्कृतिक संवाद”* का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

समारोह के शुभांरभ पर 2 दिसम्बर, 2025 को भारत सरकार के संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर नव नालंदा महाविहार, नालंदा के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने संस्कृति मंत्री के साथ संवाद किया। इस संवाद में बौद्ध अध्ययन, त्रिपिटक परंपरा के संरक्षण एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श हुआ।

यह आयोजन भारत की बौद्ध धरोहर के संरक्षण एवं बुद्ध के उपदेशों के माध्यम से वैश्विक शांति और सौहार्द को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!