
बिजनौर। जनपद में सबजुनियर, जुनियर एवं सीनियर वर्ग में बालक एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो, बैडमिन्टन, कबड्डी, बालीबाल एवं फुटबाल की खेल विधाओं में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें युवा साथी पोर्टल पर संबंधित विधान सभा क्षेत्र से पंजीकृत खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खेल स्पर्धा 25 एवं 26 नवंबर को नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने 19 नवंबर 2025 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन व महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उत्तर प्रदेष लखनऊ के पत्र के अनुपालन में 7 नबम्बर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें इस खेल स्पर्धा के संबंध में दिषा-निर्देष जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधायक विधानसभा क्षेत्र सदर बिजनौर की स्वीकृति से खेल प्रतियोगिता का आयोजन 25 एवं 26 नवम्बर 2025 को नेहरु स्टेडियम बिजनौर में किया जाना निश्चित हुआ है।

प्रतियोगिता का आयोजन सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बालक एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं भारोत्तोलन विधाओं में किया जाएगा। जिसमें प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी WWW.YUVASATHI.IN पर पंजीकरण कर उक्त खेल स्पर्धा में प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में विजयी खिलाडियों को सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।


