
बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सोमवार को अपने परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने थाना मंडावली क्षेत्र के आर्य सुगंध संस्थान, ग्राम मुस्सेपुर का दौरा किया तथा दिव्यांग बच्चों, बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां बांटीं। इस अवसर पर सीओ नजीबाबाद एवं थानाध्यक्ष मंडावली भी उनके साथ थे।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा अपने परिवार के साथ मुस्सेपुर स्थित आर्य सुगंध संस्थान पहुंचे जहां पर अनाथ दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली मनाई। पुलिस अधीक्षक ने आर्य सुगंध संस्थान में निवासरत बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को मिठाई, फल, उपहार और पटाखे वितरित किए, विशेषकर बच्चों के साथ मिलकर पटाखे जलाकर खुशियां साझा कीं।

पुलिस अधीक्षक के साथ दिवाली मनाते हुए दिव्यांग बच्चे एवं बुजुर्ग खुशी से झूम उठे। नजीबाबाद सी ओ नितेश प्रताप सिंह ,थाना अध्यक्ष मंडावली पुष्पेंद्र सिंह बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर सुंदर रंगोली देख बहुत खुश हुए , बच्चों ने अपने हाथ से देसी गाय के गोबर से निर्मित दीपक अतिथियों के हाथ से प्रज्वलित कराए। इस अवसर पर संस्थान प्रबंधक कमलेश आर्या, प्रधानाचार्य गर्जना आर्या अध्यापिका साहिबा, गगन आदि उपस्थित रहे।




