टॉप न्यूज़बिजनौरयूपी

शिक्षा, संगठन और सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं : धर्मवीर प्रजापति

बिजनौर में धूमधाम से मनाई गई महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती

बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत ब्यूरो। प्रदेश सरकार में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने कहा कि “प्रजापति समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। महाराजा दक्ष प्रजापति का जीवन त्याग, परिश्रम और संस्कृति की पहचान है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा, संगठन और सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाना होगा।

श्री प्रजापति रविवार को जलीलपुर मार्ग पर स्थित एक बेंक्वेट हाल में आयोजित महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और राजनीति के क्षेत्र में हमें अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। उन्होंने प्रजापति समाज के युवाओं में जोश भरने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि हर युवक के साथ मैं 24 घंटे खड़ा हूं प्रजापति समाज के युवा आगे बढ़ने का काम करें राजनीतिक व सामाजिक दोनों कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

अतिविशिष्ट अतिथि अशोक कटारिया (एमएलसी एवं पूर्व परिवहन मंत्री, उप्र सरकार) ने भी प्रजापति समाज की एकजुटता की सराहना की और समाज को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम से पूर्व महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती के अवसर पर नगर के नूरपुर मार्ग से बेंक्वेट हॉल तक सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मपाल प्रजापति व संचालन जल सिंह ने किया। समारोह में प्रजापति समाज सेवा समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रजापति भूपेंद्र सिंह रोहाण ‘बोबी’, डॉ. प्रताप किशोर आर्य, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल प्रकाश प्रजापति, राहुल प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमलेश देवी, जितेंद्र कुमार प्रजापति, डॉ. प्रेमलता सिंह प्रजापति सहित कई सम्मानित हस्तियां शामिल रहीं। इनके अलावा कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह प्रजापति, रिशिपाल प्रजापति, मास्टर जल सिंह प्रजापति, डॉ सुशील प्रजापति,धीरज सिंह प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति,देशराज प्रजापति, जगराम प्रजापति,शंकर प्रजापति, सुनील प्रजापति, जगदीश प्रजापति,रोहतास प्रजापति, पवन प्रजापति,राम अवतार प्रजापति,अजय प्रजापति,दिनेश कुमार प्रजापति,लक्ष्मण सिंह एडवोकेट,सतपाल सिंह प्रजापति, रमेश प्रधान, राजपाल सिंह प्रजापति आदि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!