
हरिद्वार, संवाददाता। थाना श्यामपुर पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत चिल्ला रोड फॉरेस्ट चेक पोस्ट के पास पुल पर नदीम नामक एक संदिग्ध व्यक्ति को 15 ग्राम स्मैक सहित धर दबोचा। आरोपी को स्मैक उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।


