बिजनौर
चेतावनी दिवस मनाते हुए ठगी पीड़ितों ने डीएम को दिया ज्ञापन

– गोवर्धन मीडिया ब्यूरो
बिजनौर। ठगी पीड़ित संगठन के लोगों ने बुधवार, 9 जुलाई 2025 को भुगतान चेतावनी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी जसजीत कौर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायधीश और मुख्यमंत्री के नाम चेतावनी के रूप में ज्ञापन भी दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि 31 जुलाई तक सभी कंपनियों का भुगतान प्रारम्भ नहीं होता है, तो समस्त निवेशक और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा 31 जुलाई को मथुरा की तहसील में एक बहुत बड़ा राष्ट्रव्यापी आन्दोलन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री को आकर भुगतान का आदेश करना होगा। ज्ञापन देने में वीरसिंह, नरदेव सिंह, देवेन्द्र सिंह, सतेन्द्र शर्मा, रमनिवास सैनी, सहाबूद्दीन, नरेश कुमार, रामसिंह आदि उपस्थित रहे।



