बिजनौरयूपी

जागरूकता अभियान 

बिजनौर, 09 जून। जनपद में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने इसकी जानकारी दी। यह अभियान 1 जून से 26 जून 2025 तक चलेगा।

कार्यक्रम को चार चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में 1 से 7 जून तक खेल और शारीरिक गतिविधियां होंगी। दूसरे चरण में 8 से 14 जून तक कला और शिल्प गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। तीसरे चरण में 15 से 21 जून तक वर्कशॉप और सेमिनार होंगे। चौथे चरण में 22 से 26 जून तक सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम होंगे।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अपेक्षाओं के अनुरूप अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ा जाए।

सभी कार्यक्रमों की जानकारी भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए गूगल ड्राइव और सोशल मीडिया लिंक पर अपलोड की जाएगी। यह अभियान मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!