
मेरठ, 15 मई। हरियाणा के पलवल में 10 मई से 12 मई तक तीन दिवसीय ऑल इंडिया योग चैंपियनशिप 2025 आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों के क़रीब 200 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अनुज कुमार योगी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
उनके साथ उनके शिष्य आर्यन चपराणा ने आयु वर्ग 18-21 में स्वर्ण पदक तथा अनिरुद्ध राणा ने रजत पदक हासिल किया। 21-24 आयु वर्ग में निखिल कुमार ने स्वर्ण 24-30 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक आशीष शर्मा ने रजत पदक, 30-40 आयु वर्ग में अनुज कुमार योगी ने स्वर्ण, सन्दीप कुमार ने रजत पदक, आशीष कुमार शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर योगांजलि विद्यापीठ संस्था का नाम रोशन किया।
अनुज कुमार योगी ने पूर्व में गुड़गांव में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। गाँव पहुँचने पर डॉ. रिसीपाल, गोविन्द चपराना, सुबोध गुप्ता, मनोज गुप्ता, सन्दीप कुमार, अमित कुमार आदि ने विजेता प्रतियोगियों का स्वागत किया।