टॉप न्यूज़यूपी

नेशनल हाईवे के कार्यों को छोड़कर रात्रि में मिट्टी खनन पर डीएम ने लगाई रोक

बिजनौर,23 मई। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद में मिट्टी के अवैध खनन को रोकने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। नेशनल हाईवे के निर्माण कार्यों को छोड़कर रात में मिट्टी की निकासी पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है।आधार पर सांय 6 बजे से प्रातः 6.बजे तक पूर्णरूप से प्रतिबन्धित रहेगा।

डीएम ने बताया कि पहले की गई बैठक में खनन अधिकारी ने एक गंभीर मुद्दा उठाया था। कुछ लोग ऑनलाइन अनुमति का दुरुपयोग कर कई स्थानों पर मिट्टी का परिवहन कर रहे थे। इसके अलावा, रात में अवैध खनन की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं।

उन्होंने बताया कि यूपी सरकार ने मार्च 2018 में साधारण मिट्टी की रॉयल्टी को शून्य कर दिया है। अब मिट्टी निकासी के लिए एक विशेष पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। किसान निजी उपयोग के लिए और अन्य व्यक्ति भी इस पोर्टल पर पंजीकरण करके मिट्टी निकाल सकते हैं।

डीएम ने स्पष्ट किया कि रात में मिट्टी निकासी से दुर्घटना का खतरा रहता है। साथ ही अवैध खनन की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए सिर्फ नेशनल हाईवे के निर्माण कार्यों को छोड़कर रात में मिट्टी निकासी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सभी को नियमों का पालन करते हुए पोर्टल से अनुमति लेकर ही खनन करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!