यूपीलोकल न्यूज़

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान-2025 से सम्मानित किए गए अनुज योगी

“सेल्यूट तिरंगा” राष्ट्रवादी संगठन ने गाजियाबाद में आयोजित किया सम्मान समारोह

गाजियाबाद/मेरठ, 24 मार्च 2025।
वंदना फार्म वसुंधरा ग़ाज़ियाबाद में सेल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पांचली खुर्द निवासी अनुज योगी को स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि यशवीर सिंह राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश सरकार एवं राजेश झा राष्ट्रीय अध्यक्ष सेल्यूट तिरंगा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रूपेन्द्र सिंह रोमी ने हाथों अनुज योगी को दिए इस सम्मान से पांचली खुर्द के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

इस समारोह में प्रदेश स्तर की 25 प्रतिभाओं को सम्मिलित किया गया था। सेल्यूट तिरंगा संगठन द्वारा यह पुरस्कार कला, साहित्य, खेल, योग और पर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली विभूतियों को दिया गया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश की 25 विशेष विभूतियों को चयनित किया गया है, जिसमें स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से पुरस्कृत अनुज योगी भी शामिल हैं।

मेरठ जनपद के गांव पांचली खुर्द निवासी अनुज योगी 21 वर्षों से योग, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, योग विस्तार, स्वास्थ्य संवर्धन, विधा विस्तार, गौ संरक्षण व गौ संवर्धन, आत्म निर्भर भारत, वृद्धजन सेवा संरक्षण, नारी सशक्तिकरण जैसी लोक कल्याणकारी गतिविधियों के लिए समर्पित हैं। और, समाज में लगातार अनेक जनहित कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। अनुज योगी पिछले 16 वर्षों से मेरठ के क्रांतिकारी गांव में योगांजलि विधापीठ श्री सत्ती मां योग आश्रम का संचालन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!