
बिजनौर/मुरादाबाद। आजाद समाज पार्टी (का.) में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेन्द्र राणा की पार्टी ने पदोन्नति कर दी है। पार्टी की ओर से उन्हें किसान मोर्चा में ही मुरादाबाद मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार, 26 मार्च 2025 को मुरादाबाद मंडल के प्रभारी मो. खुर्शीद मंसूरी ने जितेन्द्र राणा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनसे लगन और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा की है।
जितेन्द्र राणा को उनकी पदोन्नति के संबंध में नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मंडल प्रभारी श्री मंसूरी ने कहा कि मुरादाबाद मंडल में पांच जनपद आते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जितेन्द्र राणा अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए सभी पांचों जनपदों में कार्यकारिणी बनाते हुए किसान मोर्चा संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित होकर किए जा रहे जितेन्द्र राणा के कार्यों को देखते हुए उन्हें किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के निर्देशन एवं मुरादाबाद मण्डल प्रभारी रमेश कुमार गन्धर्व की संस्तुति पर जितेन्द्र राणा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उम्मीद है कि वे इस जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे।
इस मौके पर जितेन्द्र राणा ने मंडल प्रभारी मो खुर्शीद मंसूरी, पार्टी नेतृत्व एवं अन्य पदाधिकारीगणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिबद्धता व्यक्त की है कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत, लगन, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निभाएंगे। बता दें कि जितेन्द्र राणा पुत्र गिरीराज सिंह निवासी मौ. जाटान बिजनौर के निवासी हैं। जोकि, पिछले काफी समय से पार्टी में किसान मोर्चा संगठन में जिलाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। उनके कार्यों से संतुष्ट एवं प्रशन्न होकर अब उन्हें इसी संगठन में मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।